कार्यशाला में बताई स्कूलों की समय सारिणी

चंदौली मुख्यालय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:45 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:45 PM (IST)
कार्यशाला में बताई स्कूलों की समय सारिणी
कार्यशाला में बताई स्कूलों की समय सारिणी

जागरण संवाददाता, चंदौली : मुख्यालय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसमें विद्यालय तैयारी माड्यूल व विद्या प्रवेश की गाइडलाइन के अनुसार तीन माह की समय सारिणी पर चर्चा की गई। इसके अनुसार ही कक्षा एक से कक्षाओं के संचालन पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा विद्यालयों के संचालन के लिए समय सारिणी तैयार की गई है। इसके अनुसार ही पठन-पाठन होगा। इसके बारे में सभी शिक्षक अवगत हो लें। ताकि आगे किसी तरह की दुविधा न होने पाए। शिक्षक प्रमोद कुमार ने बाल वाटिका समेत अन्य गतिविधियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कक्षा-कक्ष की उपलब्धता को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। शिक्षक रामानंद व मोहम्मद अकरम ने ब्लाक के 10 संकुल से एक-एक गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण कराया। कार्यक्रम प्रमुख दिलीप सिंह ने प्री-स्कूल एजुकेशन किट, ईसीसीई मैनुअल, तीन से छह साल की आयु वाले बच्चों के नामांकन आदि के बारे में जानकारी दी। सुभाष यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी