युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा, सेवा और मतदान

जागरण संवाददाता चहनियां (चंदौली) मतदाता सूची पुनरीक्षरण कार्यक्रम के तहत शनिवार को कस्ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:53 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:53 PM (IST)
युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा, सेवा और मतदान
युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा, सेवा और मतदान

जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली) : मतदाता सूची पुनरीक्षरण कार्यक्रम के तहत शनिवार को कस्बा स्थित मां खंडवारी देवी इंटर कालेज के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। शपथ दिलाई गई। बीडीओ सतीश चंद्र त्रिपाठी व डाक्टर आशुतोष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।विद्यालय परिसर से निकलकर खंडवारी, चहनियां बाजार होते हुए विद्यालय में आकर रैली समाप्त हुई। छात्र-छात्राएं 'युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा सेवा और मतदान, हम हैं जागरूक मतदाता, लोकतंत्र के भाग्य विधाता' आदि नारे लगाते हुए चल रही थीं। बीडीओ ने कहा निर्वाचन आयोग की ओर से इस समय मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटवाने या उसमें संशोधन करवाने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। पुनरीक्षण अभियान मतदाताओं की सहूलियत के लिए चलाया जा रहा है। इसका अधिक से अधिक लाभ लेकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं, जिनकी उम्र 01 जनवरी 2022 को 18 साल या उससे अधिक हो रही है। वे सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। डाक्टर नवनीत तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत यादव, बाबूलाल यादव, लवकुश पांडेय, अशोक सिंह, विजय सिंह, कपिलदेव मिश्र आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी