आयरन फैक्ट्री में तीन मजदूर झुलसे

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित ए

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 06:36 PM (IST)
आयरन फैक्ट्री में तीन मजदूर झुलसे
आयरन फैक्ट्री में तीन मजदूर झुलसे

जागरण संवाददाता, नियामताबाद (चंदौली) : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज एक स्थित एक निजी आयरन फैक्ट्री में कार्य के दौरान मंगलवार की देर शाम तीन मजदूर झुलस गए। आनन-फानन में प्रबंधन ने तीनों को वाराणसी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। फैक्ट्री में बिहार निवासी अरविद द्विवेदी, मीरजापुर के विकास यादव व चंदौली निवासी शमशाद मशीन पर कार्य कर रहे थे। इसी बीच मशीन के पाइप से अचानक तीव्र गति से गर्म गैस निकलने लगी। इससे अरविद गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं विकास व शमशाद भी उसकी जद में आ गए। जानकारी होते ही फैक्ट्री में कार्य कर रहे कर्मचारियों में खलबली मच गई।

chat bot
आपका साथी