युवती से छेड़खानी में तीन पर मुकदमा

जागरण संवाददाता सैयदराजा (चंदौली) थाना क्षेत्र के बगहीं कुंभापुर गांव के समीप गुरुवार की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 06:38 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 05:05 AM (IST)
युवती से छेड़खानी में तीन पर मुकदमा
युवती से छेड़खानी में तीन पर मुकदमा

जागरण संवाददाता, सैयदराजा (चंदौली) : थाना क्षेत्र के बगहीं कुंभापुर गांव के समीप गुरुवार की देर रात एक ढाबे पर युवतियों से छेड़खानी करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। देर रात दो वाहनों से कुछ लोग ढाबे पर पहुंचे और खाने का आर्डर दिया। उनके साथ चार महिलाएं भी थी। भोजन के दौरान गांव के ही कुछ युवक आ गए और एक युवती से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर वे मारपीट करने लगे। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया तीन नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी