आग से गृहस्थी, तीन लोग झुलसे

जासं, चकिया (चंदौली) : कोतवाली क्षेत्र के पिपरहट गांव में शुक्रवार की भोर में कच्चे मकान मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 07:25 PM (IST)
आग से गृहस्थी, तीन लोग झुलसे
आग से गृहस्थी, तीन लोग झुलसे

जासं, चकिया (चंदौली) : कोतवाली क्षेत्र के पिपरहट गांव में शुक्रवार की भोर में कच्चे मकान में आग लगने से कांताराम की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। आग बुझाने के लिए प्रयासरत दो लोग भी झुलस गए। गांव निवासी कांता राम परिजनों के साथ रात का भोजन कर मड़ई में सोए थे। तड़के तीन बजे के आस पास मड़ई से आग की लपटें निकलने लगी। तेज लपट के चलते मड़ई के पास सोए परिजनों की नींद खुल गई। जब तक लोग मड़ई की आग को बुझाने का प्रयास करते उससे सटा खपरैल का मकान भी धू-धू कर जलने लगा। आग बुझाने के प्रयास में कांता राम (50) व पुत्र राजकुमार (25), कांता की पत्नी आंशिक रूप से झुलस गईं। अल सुबह हुई घटना से गांव में हो हल्ला मच गया। आस पास के लोग जब तक आग पर काबू पाने व फायर बिग्रेड को सूचित करते कच्चा मकान व मडई जलकर राख हो गया। इससे करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई। घर में रखे अनाज, बर्तन, बिस्तर, कपड़ा, चारपाई, चौकी, साइकिल, बेड, बाइक, इंजन जलकर स्वाहा हो गया। झुलसे लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

chat bot
आपका साथी