सड़क दुर्घटना में तीन घायल

जासं, चकिया (चंदौली) : सड़क दुर्घटना में मां पुत्र व पौत्री रविवार को घायल हो गए। नौगढ़ के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Jul 2018 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 01 Jul 2018 06:17 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में तीन घायल
सड़क दुर्घटना में तीन घायल

जासं, चकिया (चंदौली) : सड़क दुर्घटना में मां पुत्र व पौत्री रविवार को घायल हो गए। नौगढ़ के गोलाबाद गांव निवासी कन्हैया प्रसाद (45) अपनी मां कौशल्यादेवी (65) व पुत्री लालसा कुमारी (6) को बाइक से लेकर चकिया आ रहे थे। गोडटूटवा गांव के सामने एक पशु को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे तीनों लोग घायल हो गए। आस पास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय पर भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज किया गया।

chat bot
आपका साथी