मुंबई से आई महिला समेत तीन कोरोना पॉजिटिव

जिले में कोरोना का मीटर लगातार भाग रहा है। शुक्रवार को तीन नए मामले सामने आए। मुंबई से आई महिला व दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते शहाबगंज ब्लाक के मनकपड़ा सकलडीहा के सेवखर गांव को हॉटस्पाट घोषित करते हुए सील करा दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 08:51 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 06:07 AM (IST)
मुंबई से आई महिला समेत तीन कोरोना पॉजिटिव
मुंबई से आई महिला समेत तीन कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, चंदौली : जिले में कोरोना का मीटर लगातार भाग रहा है। शुक्रवार को तीन नए मामले सामने आए। मुंबई से आई महिला व दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते शहाबगंज ब्लाक के मनकपड़ा, सकलडीहा के सेवखर गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील करा दिया गया है। धानापुर का अमरा गांव पहले से हॉटस्पॉट बना हुआ है। सीडीओ समेत अधिकारियों की टीम ने गांवों का निरीक्षण किया। बांस-बल्ली बांधकर मुख्य मार्गों को बंद कर दिया गया। ग्रामीणों को घर में रहने की सलाह दी गई है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की होम डिलेवरी कराई जाएगी।

धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र के अमरा गांव में 14 जून को महिला निजी साधन से मुंबई से घर आई थी। जिला अस्पताल में उसकी सैंपलिग कराई गई। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। अधिकारियों की टीम ने गांव का दौरा किया। गांव में तीसरा मरीज मिलने की वजह से ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। इलिया प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र के मनकपड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट शुक्रवार की शाम पॉजिटिव आई। पांच जून को मुंबई से वापस आने के बाद चकिया स्थित संयुक्त चिकित्सालय में सैंपल लिया गया था। पहली बार जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन दोबारा बुखार व जुकाम की शिकायत पर 17 जून को चिकित्सकों की टीम ने स्वैब का नमूना लेकर बीएचयू भेजा था। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार : सेवखर कला गांव में मुंबई से लौटे 40 वर्षीय युवक की कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कम्प मच गया। सीडीओ डा. अभय श्रीवास्तव ने गांव का निरीक्षण किया। गांव के मार्गों को सील कराते हुए हॉटस्पॉट घोषित कर दिया। ताराजीवनपुर प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र के रेवसा गांव में गुरुवार को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने गांव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को घर में रहने की सलाह दी। वहीं घरों के सैनिटाइजेशन व थर्मल स्कैनिग के लिए टीम गठित कराई। प्रशासन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुटा है।

chat bot
आपका साथी