चोरी के सामान के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) कंदवा थाना के बकौड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 05:07 AM (IST)
चोरी के सामान के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार
चोरी के सामान के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : कंदवा थाना के बकौड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप से रविवार को पुलिस तीन चोरों को धर दबोचा। हालांकि एक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया। थाना प्रभारी विद्यासागर प्रसाद ने बताया कि विभिन्न चोरियों के मामले में वाछित चारों आरोपित फरार चल रहे थे। जिनकी पुलिस को तलाश थी। मुखबीर की सूचना पर आरोपित धरमू बिन्द, संजय राजभर, नवमी राजभर, सुनील बिद निवासी बकौडी को प्राथमिक विद्यालय में बने मंदिर के पास से पकड़ने का प्रयास किया गया। इसमें से एक आरोपित सुनील बिद भागने सफल रहा। निशानदेही पर चोरी के सामान बरामद किए गए। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अशोक तिवारी, अजय कुमार, कादिर खान, राहुल यादव आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी