379 लोगों की हुई थर्मल स्कैनिग

स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा सोमवार को स्थानीय गांव बस्ती में 50घरों के 379 लोगों की थर्मल स्कैंनिग की गयी। जिसके लिए विभाग से एक टीमें लगाई गयी थी सभी का तापमान सामान्य पाया गया सभी को क्वांरनटाइन रहने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:12 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:06 AM (IST)
379 लोगों की हुई थर्मल स्कैनिग
379 लोगों की हुई थर्मल स्कैनिग

जागरण संवाददाता, बरहनी (चंदौली) : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सोमवार को बरहनी बस्ती के 50 घरों से 379 लोगों की थर्मल स्कैंनिग की। सभी का तापमान सामान्य पाया गया। टीम ने सभी को घरों में रहने की सलाह दी।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रितेश कुमार एवं बीसीपीएम नंदलाल ने कहा गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में 379 लोगों की थर्मल स्कैंनिग की। गांव में एक कोरोना पाजिटिव रोगी मिलने से लोग डर गए हैं। गांव की बस्ती को बांस बल्ली लगाकर बैरिकेडिग कर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। कोई बाहर से बस्ती में न आए इसके लिए पुलिस का पहरा लगा दिया गया। आवश्यकता की चीजें एडीओ पंचायत के माध्यम से पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। गांव में बरहनी स्वास्थ्य विभाग की एक टीमे बारी-बारी से थर्मल स्कैनिग कर रही है। टीम में एएनएम आशा देवी, सावित्री, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी