मिनी महानगर में बेकाबू होती जा रही यातायात व्यवस्था

मिनी महानगर में यातायात व्यवस्था बेकाबू होती चली जा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:54 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:54 PM (IST)
मिनी महानगर में बेकाबू होती जा रही यातायात व्यवस्था
मिनी महानगर में बेकाबू होती जा रही यातायात व्यवस्था

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : मिनी महानगर में यातायात व्यवस्था बेकाबू होती चली जा रही है। पुलिस के लगाम न लगाने के कारण रोजाना जाम लग रहा है। जीटीआर ब्रिज से गल्ला मंडी चौराहे तक वाहन रेंगते रहते हैं, जबकि काली मंदिर के समीप पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है लेकिन जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। पांच मिनट की दूरी तीन घंटे में पूरी हो रही है। जाम की समस्या का समाधान न होने से लोगों में आक्रोश है। कभी कभार एंबुलेंस को भी समस्या झेलनी पड़ती है। वहीं अफसरों की गाड़ी देखते ही पिकेट के पुलिस कर्मी डंडा पटकने लगते हैं। शुक्रवार को भी यही स्थिति रही।

नगरवासी इन दिनों जाम को लेकर परेशान हैं। सुबह आठ बजे के बाद वाहनों के चलते ही जाम लगना शुरू हो जा रहा है। जीटीआर ब्रिज से लेकर गल्ला मंडी तक स्थिति एकदम बेकार हो जाती है। ई-रिक्शा चालक ही यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। जल्दबाजी के चक्कर में अन्य वाहन चालकों को टक्कर मार देते हैं। डिवाइडर के मध्य बने रास्ते से आड़े तिरछे ही घूम जाते हैं। इस कारण भी जाम लग जाता है। ऐसा नहीं है कि यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं की गई। चकिया तिराहे से लेकर वीआईपी गेट तक जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन चाबुक केवल उसी समय चलता है जब किसी अफसर का काफिला नगर से गुजरता है। अब लोग भी पूछने लगे हैं कि जाम की समस्या से कब निजात मिलेगी।

chat bot
आपका साथी