छलका की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नौगढ़ (चंदौली) विकास खंड के मझगावां गांव के समीप माइनर का छलका टूटने से नौगढ़ से सोनभद्र जाने वाला मुख्य मार्ग धंस गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:35 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:35 PM (IST)
छलका की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
छलका की नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : विकास खंड के मझगावां गांव के समीप माइनर का छलका टूटने से नौगढ़ से सोनभद्र जाने वाला मुख्य मार्ग धंस गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद माइनर की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कूड़ा रजवाहा माइनर से विकास खंड के कई गांव में सैकड़ों एकड़ खेतों की सिचाई होती है। शुक्रवार की देर शाम मझगावां पुल के पास माइनर का छलका टूट गया। इससे पानी विपरीत दिशा में जाने लगा। पानी के तेज बहाव से नौगढ़ सोनभद्र मुख्य मार्ग धंस गया। ग्रामीणों ने सूचना सिचाई विभाग को दी लेकिन मौके पर कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे। पानी के तेज बहाव से मार्ग की लगभग 15 मीटर से अधिक चौड़ाई के घेरे की मिट्टी बह गई है। ग्रामीणों ने कहा कि ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि माइनर के टूटे छलके की मरम्मत नहीं कराई गई तो तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रिकू यादव, वीरेंद्र, श्याम पाल ,हरिशंकर, कल्लू, रमाशंकर ,गणेश,जनक पाल आदि ग्रामीण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी