भारत बचाओ महारैली की सफलता को बांटी पर्चियां

दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाले भारत बचाओ महारैली को सफल बनाने के लिए गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नगर में पर्ची बांटी। नईसट्टी स्थित सब्जी मंडी में नुक्कड़ सभा आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। सदस्यों ने महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की लोगों से अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 01:56 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 01:56 AM (IST)
भारत बचाओ महारैली की सफलता को बांटी पर्चियां
भारत बचाओ महारैली की सफलता को बांटी पर्चियां

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली भारत बचाओ महारैली को सफल बनाने के लिए गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नगर में पर्चियां बांटी। नईसट्टी स्थित सब्जी मंडी में नुक्कड़ सभा आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। सदस्यों ने महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

रामजी गुप्ता ने कहा देश में आर्थिक मंदी व बेरोजगारी ने लोगों का जीवन संकट में ला दिया है। नौजवान समाज की मुख्यधारा व बेरोजगारी के कारण भटक रहे हैं। शिक्षा महंगी हो गई है। स्वास्थ्य से संबंधी तमाम मामले भाषणों और विज्ञापन तक सीमित कर कागजों में ही दम तोड़ रहे हैं। देश विकासशील देशों के सूची से बाहर हो गया है, अर्थव्यवस्था दम तोड़ चुकी है। बावजूद इसके भाजपा सरकार अपनी सफलता का झूठा प्रचार कर रही है। बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, विजय गुप्ता, राकेश चौधरी, संजय जायसवाल, विष्णु प्रसाद सोनकर, राजकुमार शर्मा, बिल्लू सोनकर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी