हमारे जीवन को सुधारने में संतों की भूमिका अहम

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास प्रवचन में शनिवार को सुंदरर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:03 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:03 PM (IST)
हमारे जीवन को सुधारने में संतों की भूमिका अहम
हमारे जीवन को सुधारने में संतों की भूमिका अहम

जागरण संवाददाता बरहनी (चंदौली) : चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास प्रवचन में शनिवार को सुंदरराज जी महाराज ने कहा कि हमारे जीवन को सुधारने में संतों की भूमिका अहम है। संत के द्वारा कही गई बातों का पालन यदि व्यक्ति करे तो उसे लाभ प्राप्त होता है। भगवान भी मानव के कल्याण के लिए संतों को ही माध्यम बनाते हैं। संसार में जब जब भगवान का अवतरण हुआ, तब तब वे संत, गुरु के बताए मार्ग पर चलने का कार्य किए हैं। संत के द्वारा प्रेरणा पाकर मानव भगवान की पूजा करता हैं। संत ही मानव में भक्ति की प्रेरणा को जागृत करते हैं। संत भगवान और भक्त के बीच की कड़ी होते हैं। वे हमें सतकर्म करने की प्रेरणा देते हैं। हिमांशु, प्रदीप पांडेय, राजवंश, हरवंश, गामा यादव, ममता देवी, कौशल्या आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी