किला रोड की सड़क गड्ढे में तब्दील, आवागमन में परेशानी

जागरण संवाददाता नौगढ़ (चंदौली) स्थानीय कस्बे का किला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। आव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:06 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:06 PM (IST)
किला रोड की सड़क गड्ढे में तब्दील, आवागमन में परेशानी
किला रोड की सड़क गड्ढे में तब्दील, आवागमन में परेशानी

जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली) : स्थानीय कस्बे का किला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। आवागमन करने वाले रोज गिरकर घायल हो रहे हैं। बारिश के दिनों में स्थिति दयनीय हो गई है।

वन रेंज कार्यालय के ठीक सामने हर कदम पर गड्ढे ही गड्ढे हें। कस्बावासियों का आरोप है कि 2010 में लेपन का कार्य कराया गया था उसके बाद से एक बार भी मार्ग की मरम्मत नहीं हुई। वहीं बरसात में सभी सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं लेकिन इस मार्ग का कोई अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहा है। जबकि इसी मार्ग पर कई बैंक हैं, वन विभाग का रेंज कार्यालय है। वहीं विद्यालय भी हैं। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मार्ग मरम्मत को ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक, सीएम पोर्टल, विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन आज तक किसी का समस्या पर ध्यान नहीं गया। ग्रामीण सुरेंद्र मद्धेशिया, आदित्य नारायण, सुनील कुमार, अजय जायसवाल, राजकुमार केशरी, समई साहनी, दीनबंधु साहनी ने कहा रोड से आवागमन करने में फजीहत हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

chat bot
आपका साथी