काला प्लास्टिक पहनकर निकाला जुलूस, की नारेबाजी

पीडीडीयू नगर (चंदौली) चंधासी की उड़ रही धूल व गंदगी से नाराज स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने काली प्लास्टिक के कपड़े पहनकर जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:33 PM (IST)
काला प्लास्टिक पहनकर निकाला जुलूस, की नारेबाजी
काला प्लास्टिक पहनकर निकाला जुलूस, की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : चंधासी की उड़ रही धूल व गंदगी से नाराज स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ताओं ने काली प्लास्टिक के कपड़े पहनकर जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। विरोध में नारेबाजी की। लंबे समय से चंधासी में सफाई की मांग की जा रही है। स्थानीय नागरिकों व ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन संग एसडीएम ने बैठक कर समस्या के समाधान निकालने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके समस्या और भी जटिल होती गई। इससे नाराज पब्लिक इंटरेस्ट थिकर्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जुलूस चंधासी के दामोदरदास पोखरे से चंधासी होते हुए दुलहीपुर और पुन: दुल्हीपुर से दामोदरदास पोखरे तक गया।

संस्था के विधिक संरक्षक संतोष कुमार पाठक ने कहा कि लोग जब चंधासी से गुजरते हैं तो धूल कपड़ों को गंदा कर देती है। कोई बीमार व्यक्ति इलाज के लिए चंधासी होते हुए बनारस जाता है तो वह चंधासी की धूल के गुब्बार से और ज्यादा बीमार हो जाता है। राहगीर जब बनारस जाता है तो चंधासी की धूल से नहाता हुआ जाता है। भाजपा नगर पालिका में चेयरमैन, मुगलसराय से विधायक, चंदौली से भाजपा सांसद है, केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार है। भाजपा के आदर्श पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से रखा गया नगर मुगलसराय अभी तक प्रदूषण मुक्त नहीं हुआ। चंधासी में धूल के गुब्बार उड़ रहे हैं। जानकारी मिलते ही विधायक साधना सिंह सीडीओ अजितेंद्र नारायण के साथ मंडी पहुंच गई। उन्होंने नियामताबाद ब्लाक व नगर पालिका परिषद से सफाई कर्मियों को बुलाया। दावा किया कि सफाई का कार्य तीन दिन से किया जा रहा है। सीडीओ ने कहा कि 17 दिसंबर तक अभियान चलाकर सफाई कार्य कराया जाएगा। चंद्रभूषण मिश्रा, सतनाम सिंह, राजेश गुप्ता, सैफ सिद्दीकी,अमित महलका, गुंजन जुनेजा शामिल थे।

chat bot
आपका साथी