जिस थाने में रहे एसआइ, अब वहीं के बन गए थानेदार

समय होत बलवान रे साथी..। यह पंक्ति पुलिस अधीक्षक के पीआर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:04 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:04 PM (IST)
जिस थाने में रहे एसआइ, अब वहीं के बन गए थानेदार
जिस थाने में रहे एसआइ, अब वहीं के बन गए थानेदार

जागरण संवाददाता, वनगावां (चंदौली) : समय होत बलवान रे साथी..। यह पंक्ति पुलिस अधीक्षक के पीआरओ उप निरीक्षक अमित कुमार पर सटीक बैठती है। निरीक्षक व दारोगाओं के कार्य क्षेत्र में हुए फेरबदल में उन्हें इलिया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पूर्व वे इसी थाने में उप निरीक्षक और कस्बा चौकी प्रभारी रह चुके हैं। अब थानेदारी मिली तो उनके चेहरे पर खुशी छा गई है। बिहार सीमा से सटा यह थाना पशु तस्करी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है। तीन वर्ष पूर्व मालदह में पशुओं से भरी गाड़ी से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई थी। इस मामले में निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। इसके बाद से यहां की थानेदारी संभालने में इंस्पेक्टर व दारोगा हिचकिचाते हैं। हालांकि शनिवार की देर रात हुए तबादले में अमित कुमार को थाने की जिम्मेदारी मिली है। यहां 21 माह का कार्यकाल पूरा करने वाले थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी का स्थानांतरण बलुआ कर दिया गया है। नवागत थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के साथ ही पशु तस्करी रोकना प्राथमिकता होगी।

chat bot
आपका साथी