अफसरों ने सुनी लोगों की समस्या, निस्तारण का दिया भरोसा

शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:52 PM (IST)
अफसरों ने सुनी लोगों की समस्या, निस्तारण का दिया भरोसा
अफसरों ने सुनी लोगों की समस्या, निस्तारण का दिया भरोसा

जागरण संवाददाता, चंदौली : शासन की मंशा के अनुरूप शनिवार को थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कप्तान अमित कुमार ने सदर और सैयदराजा कोतवाली में आयोजन का जायजा लिया। मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व विवादों की भरमार रही। अधिकांश फरियादी जमीन संबंधी विवाद लेकर पहुंचे थे। उनका कहना रहा कि उनकी जमीन पर दूसरे कब्जा कर रहे हैं। वहीं गांवों में सार्वजनिक भूमि भी अतिक्रमण की जद में है। इससे परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इसको लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। एसपी ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। बोले, मामलों को बेवजह लंबित न रखा जाए। इसकी शिकायत मिली तो संबंधित थानेदार पर कार्रवाई तय है।

chat bot
आपका साथी