देर रात घर से निकले मुंशी का मिला क्षतविक्षत शव

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर स्थित अवधूत भगवान राम हा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:17 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:17 PM (IST)
देर रात घर से निकले मुंशी का मिला क्षतविक्षत शव
देर रात घर से निकले मुंशी का मिला क्षतविक्षत शव

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली) : मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर स्थित अवधूत भगवान राम हाल्ट में बुधवार की सुबह भोजपुर गांव निवासी रामप्रवेश पटेल (39) का शव क्षतविक्षत हाल में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना मानकर छानबीन कर रही है।

रामप्रवेश गांव स्थित पशु आहार की फैक्ट्री में काम करते थे। मंगलवार की देर रात किसी कार्यवश जाने की बात कहकर घर से निकल गए लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए। परिवार के लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की। हालांकि कहीं अता-पता नहीं चला। बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने उनका क्षतविक्षत शव अवधूत भगवान राम हाल्ट के पास देखा। शरीर पर कई स्थान पर कटे व चोट के निशान हैं। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। पुलिस किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत मान रही है। रामप्रवेश ही परिवार में एक मात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साल पहले ही उनके पिता लालजी पटेल की मौत हो चुकी है। वे बेटी शालू की शादी के लिए लड़का ढूंढ रहे थे। इसके अलावा तीन अन्य पुत्रियां नीलू, सोनम, पूनम व पुत्र घूरे है। घटना से मां रामपति और पत्नी कुसुम को गहरा आघात लगा है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी