पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जागरण संवाददाता चंदौली विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में विभिन्न स्थानों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 07:02 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 07:02 PM (IST)
पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, चंदौली : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। वन विभाग के कार्यालय परिसर के साथ ही स्कूलों में पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही रोपित किए गए पौधों की देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया गया। मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डाक्टर रामचंद्र शुक्ला ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान परिसर में एक दर्जन पौधे लगाए गए। साथ ही प्रकृति के संरक्षण में पौधों के महत्व पर चर्चा हुई। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार : काशी वन्य जीव प्रभाग की ओर से लतीफशाह में संगोष्ठी व पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा प्रकृति का अनुकूल विकास न होने के कारण पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ है। वैश्विक महामारी के दौर में पर्यावरण की अहम भूमिका है। इसलिए सभी को मिलकर इसका ध्यान देना होगा। लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पौधों की देखभाल व संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। वन क्षेत्राधिकारी इकबाल बहादुर सिंह, ताराशंकर यादव, विजेंद्र पांडेय, संतोष कुमार सिंह यादव रहे। वृक्ष बंधु परसुराम सिंह ने कटवामाफी में पौधारोपण किया। सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार : नगर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में वन विभाग की ओर से पौधारोपण कराया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरनाथ सिंह और ग्राम प्रधान रामसागर सिंह ने पेड़-पौधों के महत्व पर चर्चा की। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी छविनाथ त्रिपाठी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, मनीष कुमार राय आदि उपस्थित रहे। नौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार : ग्राम्या संस्थान व एक साथ अभियान की ओर से पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र के लालतापुर गांव में पौधारोपण और गोष्ठी आयोजित की गई। बरहनी प्रतिनिधि के अनुसार रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से इमिलिया गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में बरगद, पीपल, पकड़ी के पौधे लगाए घए। मृत्युंजय सिंह दीपू, संध्या सिंह, प्रदीप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार विवंडर फाउंडेशन के सदस्यों ने जगह-जगह गौरैया का घोंसला लगाकर व विलुप्त हो रही प्रजातियों के पौधों लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गोपाल कुमार, सदस्य धीरज, बागेश्वर, समर्थ, अदिति, समीक्षा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी