अत्यधिक संकट की दौर से गुजर रहा मनुष्यों का जीवन

पड़ाव (चंदौली) परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम का 29वां महानिर्वाण दिवस सोमवार को जलीलपुर स्थित पूज्य मां श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ परिसर में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:30 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:30 PM (IST)
अत्यधिक संकट की दौर से गुजर रहा मनुष्यों का जीवन
अत्यधिक संकट की दौर से गुजर रहा मनुष्यों का जीवन

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली) : परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम का 29वां महानिर्वाण दिवस सोमवार को जलीलपुर स्थित पूज्य मां श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ परिसर में मनाया गया। सुबह मां गंगा का पूजन एवं कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्वं गुरो: परम का जाप करते हुए परम पूज्य अघोरेश्वर के चरण पादुका तक पहुंचकर संपन्न हुई। अनिल बाबा ने हवन-पूजन करने के बाद खट्वांग कपाल दिग्बन्धन पूजा की। पूजन विधि का प्रचलन अघोर परंपरा के शिष्यों में प्राचीन काल से रही है।

दिन में भंडारे का कार्यक्रम चला और अघोरेश्वर गुरुकुल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। गुरुबाबा ने कहा एक ही समय में मनुष्य का जीवन भिन्न-भिन्न आयामों पर संचालित होता है। व्यक्ति ज्यादातर अपने भीतर के इन आयामों और अपनी पूर्ण क्षमताओं के बारे में पूर्णत्या जागरूक नहीं होता और मुख्य रूप से वह सांसारिक आयाम पर ही अपना जीवन व्यतीत करता हैं। परिणामस्वरूप वह इस सोच की वजह से उन तत्वों से वंचित रह जाता हैं, जो उसको एक उन्नत जीवन की तरफ ले जा सकता था। मनुष्य को सदैव ऐसी इच्छा रखनी चाहिए कि सांसारिक आयाम से ऊपर भी कोई तत्व है, जिसे समझने की जरूरत है। वर्तमान समय में मनुष्यों का जीवन अत्यधिक संकट की दौर से गुजर रहा है। चारों तरफ असत्य और नकारात्मकता का माहौल है परंतु मनुष्य अपनी इच्छाशक्ति से दूसरों के प्रति मैत्री-भाव एवं सहायता की भावना रखकर सकारात्मकता का संचार कर सकता है। वह जरूरतमंद लोगों की मदद कर अच्छी भावना और प्रेरणा का संचार कर सकता है। हमारे सद्गुरुओं को और सच्चे साधु पुरुष एवं दिव्य आत्माओं को मनुष्यों में अच्छी प्रेरणा प्रदान करनी चाहिए। लोगों को पूजा-पाठ, ध्यान-धारणा और अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। हर्षवर्धन सिंह, विभूति, डाक्टर आरके सिंह, डाक्टर पीके सिंह, बीएन सिंह, डाक्टर अशोक मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, सुनीता चौहान, प्रशांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी