जंक्शन पर पहुंची पहली क्लोन राजगीर-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) स्थानीय जंक्शन से सोमवार को पहली क्लोन 02391 राजगीर।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 10:30 PM (IST)
जंक्शन पर पहुंची पहली क्लोन राजगीर-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
जंक्शन पर पहुंची पहली क्लोन राजगीर-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : स्थानीय जंक्शन से सोमवार को पहली क्लोन 02391 राजगीर-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी। ट्रेन में 40 यात्री चढ़े और 27 उतरे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवान मुस्तैद रहे। क्लोन ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को शारीरिक दूरी का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही मास्क लगाने की अपील की गई। अलग अलग समय पर ट्रेनें जंक्शन पर पहुंचीं। महीनों बाद जंक्शन पर चहल-पहल बढ़ी।

कोरोना संक्रमण काल में चल रही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद रेलवे क्लोन हमसफर स्पेशल ट्रेनों को चलाने जा रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर छह जोड़ी हमसफर ट्रेनें गुजरेंगी। शनिवार से ही 40 क्लोन हमसफर स्पेशल ट्रेनों का आरक्षण शुरू कर दिया गया है। इसका किराया फ्लेक्सी कर दिया गया है। यात्री की तिथि जब नजदीक आएगी तब किराये में उतार चढ़ाव हो सकता है। पहली ट्रेन जब जंक्शन पर पहुंची तो आरपीएफ व जीआरपी के जवान मुस्तैद रहे। जंक्शन से 02391/02392 राजगीर- नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, 03293/03294 राजेंद्र नगर पटना-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, 09448/09447 पटना-अहमदाबाद हमसफर एक्सप्रेस, 06509/06510 बंगलुरू-दानापुर हमसफर एक्सप्रेस, 05485/05486 कटिहार-दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, 02788/ 02787 दानापुर-सिकंदराबाद हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन गुजरेगी।

chat bot
आपका साथी