सोशल मीडिया पर रोज लिखा जा रहा प्रत्याशियों का भाग्य

????? ??????? ?? ????? ??? ??? ?? ???? ?? ??? ????? ??? ???????? ???? ?????? ??? ?? ??? ??? ????? ?? ?????? ?? ????? ?? ???? ????????? ????? ?? ??? ???? ?? ???? ????? ???????? ?? ????????? ?? ????? ???? ??? ???? ?? ?????? ?? ??? ??

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 06:59 PM (IST)
सोशल मीडिया पर रोज लिखा जा रहा प्रत्याशियों का भाग्य
सोशल मीडिया पर रोज लिखा जा रहा प्रत्याशियों का भाग्य

जासं, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : घुरहू मंगलवार को फुरसत में थे। इस क्षण का लाभ उठाते हुए उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर लोक सभा चुनाव के परिणाम ही घोषित कर दिए। दरियादिली दिखाई और सभी दलों को जिता दिया। रामराज्य की परिकल्पना को साकार करते हुए पक्ष और विपक्ष के भेद को मिटाया और वसुधैव कुटुंबकम का पाठ पढ़ाया। जातिगत आंकड़े को तरजीह दी तो गठबंधन के प्रत्याशी के सिर सेहरा बांधा, जबकि मोदी लहर और जनता के मूड के हिसाब से भाजपा प्रत्याशी की जीत पर मोहर लगा दी। कांग्रेस को भी निराश नहीं किया और प्रियंका गांधी की लोकप्रियता का हवाला देते हुए पार्टी के पक्ष में फैसला सुनाया।

निर्वाचन आयोग की सख्ती का असर कम से कम सोशल मीडिया पर तो देखने को नहीं मिल रहा, जो इन दिनों चुनावी अखाड़ा बना हुआ है। केवल चुनाव की चर्चा ही चल रही है। हर बतकही में सांसद और प्रत्याशी बदल रहे। चुनाव और पार्टी को लेकर शुरू हुई चर्चा मर्यादाओं की सीमा कब लांघ जा रही पता ही नहीं चल रहा। मोबाइल हथियार है सो भाग्य विधाता बन प्रत्याशी और पार्टी का भाग्य ही लिख दिया जा रहा। अब भाग्य विधाता हजारों की संख्या में हैं तो हर प्रत्याशी के हिस्से जीत आ रही है। रोज नए नारे भी पढ़ने और सुनने को मिल रहे। सोशल मीडिया पर तो पक्ष और विपक्ष दोनों ही मजबूत हैं। बहरहाल घुरहू के चुनावी नतीजों पर हजारों प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। कई दोस्त अब दुश्मन बन चुके हैं और उन्हें खुद क्या क्या नहीं पढ़ना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी