मनरेगा कार्यों का उपायुक्त ने जाना हाल

जागरण संवाददाता शहाबगंज (चंदौली) उपायुक्त मनरेगा धर्मजीत सिंह ने शनिवार को विकास खंड क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:38 PM (IST)
मनरेगा कार्यों का उपायुक्त ने जाना हाल
मनरेगा कार्यों का उपायुक्त ने जाना हाल

जागरण संवाददाता, शहाबगंज (चंदौली) : उपायुक्त मनरेगा धर्मजीत सिंह ने शनिवार को विकास खंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। मनरेगा के तहत हो कार्यों का अवलोकन किया। खामियां मिलने पर संबंधित कर्मचारियों की क्लास लगाई। रोजगार सेवकों को गुणवत्ता व पारदर्शिता के साथ कार्य कराने व मजदूरी का भुगतान करवाने का निर्देश दिया।

वे पहले करनौल गांव पहुंचे, यहां चल रहे चकरोड निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। रोजगार सेवक व वीडीओ से कार्ययोजना के बाबत जानकारी ली। कार्य में लगे श्रमिकों की उपस्थिति का ब्योरा तलब किया। बरसात से पूर्व चकरोड निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मस्टररोल में कार्य करने वाले श्रमिकों की ही उपस्थिति दर्ज करने का रोजगार सेवक रजनीश कुमार को निर्देश दिया। किसानों ने सिचाई की समस्या से अवगत कराया और नाली निर्माण कराने की फरियाद लगाई। डीसी ने इसके लिए कार्ययोजना बनाकर नाली निर्माण कराने का आश्वासन दिया। ठेकहां व तियरा गांव में तालाब खोदाई के कार्य का जायजा लिया। मानक के अनुरूप कार्य कराने को कहा। दोनों गांवों में महिला मेठ की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई। तियरा में छठ पूजन के लिए घाट पर सीढ़ी निर्माण व मेड़ पर बैठने के लिए व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कार्य स्थल पर तकनीकी सहायक रामचंद्र तिवारी के उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी जताई। लटाव गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। शिवेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान लालब्रत पासवान, सजाउद्दीन, ग्राम विकास अधिकारी मुरली श्याम, संदीप यादव, संदीप सोनकर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी