यार्ड पोस्ट का उप कमांडेंट ने जाना हाल

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) आरपीएफ के सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त एचएन राम न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:55 PM (IST)
यार्ड पोस्ट का उप कमांडेंट ने जाना हाल
यार्ड पोस्ट का उप कमांडेंट ने जाना हाल

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : आरपीएफ के सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त एचएन राम ने मंगलवार को आरपीएफ यार्ड पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई, रजिस्टर रिकार्ड, स्टाफ का टर्न आउट, मालखाने का रखरखाव आदि का अवलोकन किया। क्राइम रिपोर्ट की भी पड़ताल की। तत्पश्चात सुरक्षा सम्मेलन में आरपीएफ कर्मियों को दायित्व का पाठ पढ़ाया और अपराध रोकने पर बल दिया। उप कमांडेंट दोपहर में रेलवे सुरक्षा बल यार्ड पोस्ट पहुंचे। इस दौरान स्कार्ट ड्यूटी करने वाले जवानों से रुबरू हुए। वहीं कोरोना काल में अपनी बचाव करते हुए ड्यूटी करने की बात कही। जवानों को साफ सफाई और अभिलेखों का ठीक से रख रखाव का निर्देश दिया। जवानों से पूछताछ की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक समी अख्तर खान से जानकारी ली। वहीं यार्ड में सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिया। उपनिरीक्षक अशोक सिंह, अशोक मीणा, सहायक उपनिरीक्षक वीवी राम, आरक्षी कैसर जमाल खान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी