बांधों का पेटा भरा, मुजफ्फरपुर बीयर होने लगा ओवरफ्लो

जागरण संवाददाता चकिया (चंदौली) रुक-रुक कर हो रही बारिश से शनिवार को मुजफ्फरपुर बीयर ओवर फ्लो हो गया। वहीं कर्मनाशा व चंद्रप्रभा सिस्टम सहित विभिन्न बांध बंधियों जलाशयों में तेजी से पानी बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:51 PM (IST)
बांधों का पेटा भरा, मुजफ्फरपुर बीयर होने लगा ओवरफ्लो
बांधों का पेटा भरा, मुजफ्फरपुर बीयर होने लगा ओवरफ्लो

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : रुक-रुक कर हो रही बारिश से शनिवार को मुजफ्फरपुर बीयर ओवर फ्लो हो गया। वहीं कर्मनाशा व चंद्रप्रभा सिस्टम सहित विभिन्न बांध, बंधियों, जलाशयों में तेजी से पानी बढ़ रहा है।

गुरुवार को सर्वाधिक 32 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। चंद्रप्रभा बांध व मुजफ्फरपुर बीयर परिक्षेत्र में शनिवार को औसतन 25 मिलीमीटर बरसात हुई। इससे मुजफ्फरपुर बीयर में 314 फीट पानी एकत्र करने की क्षमता है लेकिन वह भर गया है और दो इंच पानी चौरतफा बाहर फेंक रहा। लतीफशाह बीयर में 287.2 फीट भर गया। बरसात जारी रही तो यह भी ओवरफ्लो हो जाएगा। चंद्रप्रभा, मूसाखाड़ बांध का पानी एकत्र करने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। चंद्रप्रभा बांध क्षेत्र में औसतन 25 मिलीमीटर बरसात होने से 748.5 फीट पानी स्टोर हो गया है। कमोवेश यही स्थिति मूसाखाड़ बांध की है। यहां 321 फीट पानी इकट्ठा हो गया है। इससे धान की रोपाई के लिए 28 दिन पानी नहरों के माध्यम से उपलब्ध होना तय माना जा रहा है। क्षमता से कम नौगढ़ भभौरा में पानी नौगढ़, भैसोड़ा बांध में 886.1 व 898. 4 फीट पानी एकत्र हो सका है। जो क्षमता के हिसाब से काफी कम है। हालांकि पहाड़ों के झरनों से बांध में पानी आने का क्रम जारी है। वर्जन ----

लगातार बारिश से बांधों में तेजी से पानी स्टोर हो रहा है। बांधों की चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। हालांकि सभी बांधों की स्थिति फिलहाल सामान्य है। सर्वेश कुमार सिन्हा, एक्सईएन, चंद्रप्रभा डिविजन

chat bot
आपका साथी