तीसरी लहर को दावत दे रही जंक्शन की भीड़, बरत रहे लापरवाही

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) स्थानीय जंक्शन की भीड़ तीसरी लहर को दावत दे रही

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:03 PM (IST)
तीसरी लहर को दावत दे रही जंक्शन की भीड़, बरत रहे लापरवाही
तीसरी लहर को दावत दे रही जंक्शन की भीड़, बरत रहे लापरवाही

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : स्थानीय जंक्शन की भीड़ तीसरी लहर को दावत दे रही है। ट्रेनों में ठसाठस भीड़ हो रही है। स्थिति यह है कि पांव रखने भर जगह नहीं मिल पा रही है। सर्कुलेटिग एरिया से लेकर जंक्शन के सभी प्लेटफार्म यात्रियों से भरे रहते हैं। लापरवाह यात्री न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं।

उधर जवान भी कोरमपूर्ति कर ड्यूटी कर रहे हैं। अगर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित नहीं किया गया तो तीसरी लहर का भी सामना लोगों को करना पड़ेगा।

कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में त्राहि-त्राहि मच गई थी। अब वह लहर ढलान पर है और तीसरी लहर मुहाने पर है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है। लाकडाउन से ऊब चुके लोग मानों हालातों को समझने को तैयार ही नहीं हैं। कुछ रियायत मिलने के बाद लोग जानलेवा महामारी को भूल जा रहे हैं। बिना मास्क के ही लोग घूमने के लिए निकल रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन करना तो एकदम भूल चुके हैं। महामारी के शुरूआत में तो जवानों ने नियम का पालन कराने के लिए हर प्रयास किया लेकिन अब कुछ राहत मिलने लगी है तो जवान भी कोरमपूर्ति करने लगे हैं।

chat bot
आपका साथी