सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए दस जोड़े

जागरण संवाददाता धानापुर (चंदौली) विकास खंड परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:25 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:25 PM (IST)
सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए दस जोड़े
सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए दस जोड़े

जागरण संवाददाता, धानापुर (चंदौली) : विकास खंड परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 जोड़ों का विवाह हुआ। विधायक सुशील सिंह ने दंपतियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान कन्याओं को गृहस्थी का सामान दिया गया। नौ जोड़ों का वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह हुआ वहीं एक मुस्लिम जोड़े का मौलवी द्वारा निकाह पढ़वाया गया। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री की इस योजना से गरीब बेटियों की शादी में मदद की जा रही है। गरीब परिवारों को इस योजना से राहत मिलेगी। कहा मुख्यमंत्री गरीब परिवारों के लिए अन्य योजनाएं भी संचालित कर रहे हैं। ब्लाक ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल, खंड विकास अधिकारी गुलाब चंद सोनकर, एडीओ पंचायत रमेश सिंह, कमलाकांत मिश्रा, राणा सिंह, अरुण जायसवाल, रुस्तम खान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी