दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं शिक्षक

स्थानीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मंगलवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व स्वेटर वितरण का आयोजन किया गया। इसमें शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर विचार- विमर्श हुआ। विद्यालय की गतिविधियों में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने की योजना बनाई गई। शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार करने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 09:19 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 09:19 PM (IST)
दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं शिक्षक
दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं शिक्षक

जासं, चकिया (चंदौली) : स्थानीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मंगलवार को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी व स्वेटर वितरण का आयोजन किया गया। इसमें शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर विचार-विमर्श हुआ। विद्यालय की गतिविधियों में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित कराने की योजना बनाई गई। शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार करने पर जोर दिया।

प्रधानाध्यापक राजेश पटेल ने कहा हमें विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों के जरिए ही बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करना होगा। शिक्षक अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर रहे हैं लेकिन एक अभियान के तहत हमें अभिभावकों से संपर्क कर न केवल कमजोर बच्चों का ज्ञान बढ़ाना है, बल्कि उन्हें ऐसी शिक्षा भी देनी है, जो औरों के लिए उदाहरण बन सके। शिक्षक अशोक दुबे ने कहा शैक्षिक मूल्यों के संवर्धन के लिए हम शिक्षकों को अपना शत-प्रतिशत योगदान करना होगा। प्रधानाध्यापक ने 400 छात्रों को स्वेटर वितरित किया। गर्म कपड़े से नौनिहालों को ठंड से निजात मिलेगी। रेखा रानी, मीना राय, रामाज्ञा, अमित, चंद्ररेखा, रामविलास आदि शिक्षक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी