प्रांतीय योगा प्रतियोगिता में सुधीर का चयन

सकलडीहा (चंदौली) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को पुरूष योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:03 PM (IST)
प्रांतीय योगा प्रतियोगिता में सुधीर का चयन
प्रांतीय योगा प्रतियोगिता में सुधीर का चयन

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को पुरूष योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें धानापुर के सुधीर यादव का प्रांतीय प्रतियोगिता एससीईआरटी के लिए चयन हुआ। वे आगामी दिनों में लखनऊ एससीईआरटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसके अतिरिक्त चार अन्य प्रतियोगी शिक्षकों ज्योति भुवन नियामताबाद, अरुण कुमार नौगढ़, संतोष सदर और दिलीप कुमार धानापुर का चयन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 23 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को महिला शिक्षकों का योगाभ्यास प्रतियोगिता कराई जाएगी। डायट प्राचार्य संगीता चौधरी, श्यामलाल सिंह , विवेकानंद दूबे, पुष्पा ,राजश्री सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी