किसानों को संगठन से जोड़ने की बनी रणनीति

भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में हुई। इसमें प्रदेश मंत्री व जिले के प्रवासी बृजनंदन सिंह ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं संग चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 06:26 PM (IST)
किसानों को संगठन से जोड़ने की बनी रणनीति
किसानों को संगठन से जोड़ने की बनी रणनीति

जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में हुई। इसमें प्रदेश मंत्री व जिले के प्रवासी बृजनंदन सिंह ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं संग चर्चा की। अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। कहा, कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से अवगत कराएं। भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। इसका प्रचार-प्रसार करने से किसानों का जुड़ाव संगठन के प्रति बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष करुणेंद्र दुबे, राजेश मौर्या, हरीश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी