योजनाओं के प्रचार-प्रसार की बनी रणनीति

जागरण संवाददाता चंदौली भाजपा पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को क्षेत्र के बनौली चट्ट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:24 PM (IST)
योजनाओं के प्रचार-प्रसार की बनी रणनीति
योजनाओं के प्रचार-प्रसार की बनी रणनीति

जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को क्षेत्र के बनौली चट्टी गांव स्थित कैंप कार्यालय में मंडल अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की नीतियों व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की रणनीति बनी।

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा, केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हित में तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। हालांकि काफी संख्या में लोग इससे अवगत नहीं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताएं। इससे लोगों का जुड़ाव बढ़ेगा। मुगलसराय विधायक के प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सुर्यमुनी तिवारी, प्रमोद चौबे, अनिल तिवारी, जैनेद्र राम, ओमप्रकाश सिंह, डाक्टर शम्भूनाथ, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी