अत्याधुनिक आडिटोरियम तैयार, 12 को होगा जनता को समर्पित

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) केंद्रीय विद्यालय परिसर में बना पंडित दीनदयाल उपाध्या

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:00 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:00 PM (IST)
अत्याधुनिक आडिटोरियम तैयार, 12 को होगा जनता को समर्पित
अत्याधुनिक आडिटोरियम तैयार, 12 को होगा जनता को समर्पित

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : केंद्रीय विद्यालय परिसर में बना पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुउद्देशीय प्रेक्षागृह 12 दिसंबर को लोगों को समर्पित होगा। रविवार को केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने भवन का जायजा लिया। शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कर्मियों को निर्देश दिया। इसका उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। 14 करोड़ रुपये की परियोजना थी। इसमें सांसद निधि से एक करोड़ 94 लाख रुपये मिले थे। वर्ष 2018 में कार्य शुरू हुआ था और अब पूरा हो चुका है। आडिटोरियम में आठ सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है। लंबे समय से प्रेक्षागृह का इंतजार था।

जिले में प्रेक्षागृह व इनडोर स्टेडियम न होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में कठिनाई होती थी। स्टेडियम के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई। आखिरकार उनकी समस्या अब दूर हुई। अगले रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री इसका शुभारंभ करेंगे। शाम को निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने बालकनी देखी। इसके साथ ही प्रकाश व्यवस्था, कुर्सियों आदि का जायजा लिया। कहा स्टेडियम के बन जाने के बाद जिले सहित आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को भी सहूलियत होगी। दर्शना सिंह, विधायक साधना सिंह, राणा सिंह, जिलाधिकारी संजीव सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय, केंद्रीय विद्यालय संगठन, वाराणसी संवाद डी मणिवन्नन, प्रधानाचार्य केके भारती, मनीष पांडेय, सीओ सदर अनिल राय आदि थे। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर की लगाई क्लास

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री अंदर पहुंचे तो बारीकी से जांच करने लगे। फिनीशिग सही ढंग से न होने पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर कलास लगाई। अभी तक पूरी कुर्सियां न लगाने पर नाराजगी जताई और 10 दिसंबर तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

यह होगी सुविधा

प्रेक्षा गृह को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। इसमें बालकनी की भी सुविधा होगी। बालकनी की कुर्सियों को छोड़कर अन्य कुर्सियों को हटाने व लगाने की सुविधा होगी। कुर्सियां हटने के बाद इंडोर गेम खेला जा सकता है। इसके अलावा वाईफाई से लैस होगा। वहीं लाइट और साउंड सिस्टम की व्यवस्था होगी।

chat bot
आपका साथी