आठ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

चकिया (चंदौली) कोतवाली पुलिस ने ढोढनपुर गांव से आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गुरुवार की भोर में गिरफ्तार किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:07 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:07 PM (IST)
आठ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
आठ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली) : कोतवाली पुलिस ने ढोढनपुर गांव से आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गुरुवार की भोर में गिरफ्तार किया। अंधेरे का लाभ उठाकर एक अन्य तस्कर फरार हो गया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित ढोढ़नपुर गांव निवासी रामदयाल है। आरोपित ने बताया कि समीपवर्ती बिहार प्रांत में पंचायत चुनाव के मद्देनजर बिक्री करने के लिए शराब ले जा रहे थे। फरार तस्कर कोतवाली के नेवाजगंज गांव निवासी अरुण जायसवाल रहा। कोतवाल ने कहा कि फरार तस्कर को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी