सवा दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सकलडीहा (चंदौली) कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दुर्गापुर गांव के समीप ए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:12 PM (IST)
सवा दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
सवा दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सकलडीहा (चंदौली) : कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दुर्गापुर गांव के समीप एक व्यक्ति को दो किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक सदर कोतवाली के इंद्रानगर निवासी विकास पासवान है।

कोतवाली पुलिस सुबह बैंकों की चेकिग पर निकली थी। सूचना मिलने पर कोतवाल अवनीश राय और कस्बा प्रभारी भूपेशचंद्र कुशवाहा पुलिस टीम के साथ दुर्गापुर तिराहा के पास पहुंच गए। इसी बीच एक व्यक्ति सकलडीहा की ओर आ रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा। कर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गये युवक के पास से दो किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। वह इस कार्य में काफी दिनों से लिप्त था। कई स्थानों पर गांजा की आपूर्ति करता है।

chat bot
आपका साथी