तस्कर गिरफ्तार, सात कछुए बरामद

जीआरपी ने चे¨कग के दौरान सोमवार को एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दुर्लभ प्रजाति के सात कछुए बरामद हुए। तस्कर कछुओं को लेकर जौनपुर से हावड़ा ले जा रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:47 PM (IST)
तस्कर गिरफ्तार, सात कछुए बरामद
तस्कर गिरफ्तार, सात कछुए बरामद

जासं, पीडीडीयू नगर(चंदौली): जीआरपी ने चे¨कग के दौरान सोमवार को एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दुर्लभ प्रजाति के सात कछुए बरामद हुए। कछुओं को जौनपुर से हावड़ा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बरामद कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

जीआरपी कर्मी जंक्शन के प्लेटफार्मों पर चे¨कग कर रहे थे। पुलिसकर्मी प्लेटफार्म नंबर-एक के पूर्वी छोर की तरफ गए तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा था। उसके पास दो बड़े बैग थे। बैगों में हलचल देख जवानों को शक हुआ तो तलाशी लेनी चाही। इनकार करने पर सख्ती दिखाते हुए तलाशी ली गई तो सात कछुए मिले। बरामद कछुए दुर्लभ प्रजाति के मांसाहारी हैं। कोतवाल आरके ¨सह ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में अर्जुन विश्वास निवासी पश्चिम बंगाल है।

chat bot
आपका साथी