कुशल लेखक, विचारक थे पं. जवाहरलाल नेहरू

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती बुधवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। गोष्ठियों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा वे आधुनिक भारत के निर्माता, कुशल लेखक, विचारक थे। मेहंदी, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:02 PM (IST)
कुशल लेखक, विचारक थे पं. जवाहरलाल नेहरू
कुशल लेखक, विचारक थे पं. जवाहरलाल नेहरू

जागरण संवाददाता, चंदौली : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती बुधवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। गोष्ठियों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा वे आधुनिक भारत के निर्माता, कुशल लेखक, विचारक थे। मेहंदी, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी पं. नेहरू ने देश को मजबूत किया। तमाम कल कारखाने, स्टील प्लांट लगाकर देश को आत्मनिर्भर बनाया। भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इस मौके पर बृजेश ¨सह समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे। जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य नीलम ¨सह ने कहा पं. नेहरू ने जीवन पर्यंत समाज में एकजुटता लाने का प्रयास किया। उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था। वे बच्चों को देश का भविष्य कहते थे। आजादी के बाद तमाम परेशानियों के बाद भी उन्होंने देश को मजबूत किया। जिला संगठन आयुक्त गाइड अंजू कुमारी ने कहा बाल दिवस बच्चों का दिन है। प्रतिभाओं को खुले मन से मंच पर लाने का मौका मिला है। प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान मेहंदी, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता हुई। गोष्ठी में फूलपत्ती देवी, अल्पना मिश्र, दीपा ¨सह व अन्य शिक्षक, छात्राएं शामिल थीं। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के मौके पर प्रतियोगिताएं हुईं। पोस्टर में काजल विश्वकर्मा, तबस्सुम निशा ने पहला, दूसरा, निबंध में तनुश्री, शिक्षा शर्मा और नीलम ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्राएं प्रथम, रही। इस मौके पर भोला विश्वकर्मा, शशिकांत, रामाश्रय, वीरेंद्र, रीतेश, शालिनी श्रीवास्तव, प्रियंका पांडेय मौजूद थीं। संचालन सैयद अली अंसारी ने किया।

chat bot
आपका साथी