दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा, सड़कें, गलियां रहीं सूनी

कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन का असर दिख रहा है। दूसरे दिन रविवार को भी नगरीय व ग्रामीण इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कें और गलियां सूनी रहीं। वहीं बाजार पूरी तरह से बंद रहे। यहां तक कि चाय की दुकानों पर भी ताला लटकता रहा। 13 मई की सुबह लॉकडाउन खत्म होने के बाद दुकानें खुलेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:23 PM (IST)
दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा, सड़कें, गलियां रहीं सूनी
दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा, सड़कें, गलियां रहीं सूनी

फोटो : 20 व 21

जागरण संवाददाता, चंदौली : कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन का असर दिख रहा है। दूसरे दिन रविवार को भी नगरीय व ग्रामीण इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कें और गलियां सूनी रहीं। वहीं बाजार पूरी तरह से बंद रहे। यहां तक कि चाय की दुकानों पर भी ताला लटकता रहा। 13 मई की सुबह लॉकडाउन खत्म होने के बाद दुकानें खुलेंगी।

कोरोना संक्रमितों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। देश में आठ लाख से अधिक संक्रमित हो गए हैं। प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अनलॉक में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी। ऐसे में प्रदेश सरकार ने प्रत्येक सप्ताह शनिवार व रविवार को लॉकडाउन लागू करने का निर्देश जारी कर दिया है। इस दौरान दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सरकारी व निजी दफ्तरों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिले में सरकार के फरमान का असर देखने को मिला। नगरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी दुकानें बंद रहीं। चाय की दुकानों पर भी ताला लटकता मिला। इसके चलते बाजारों व ग्रामीण इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। चट्टी, चौराहे, गलियां व सड़कें सूनी रहीं। मुख्य मार्गों पर भी लोगों की आमदरफ्त कम दिखी। जगह-जगह पुलिस का पहरा था। पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों से सख्ती दिखाई तो कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों में मास्क बांटे। साथ ही हिदायत दी कि बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। सोमवार की सुबह पांच बजे लॉकडाउन हट जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन के नियमों के अनुसार दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुलेंगे।

chat bot
आपका साथी