किसान बिल के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

जागरण संवाददाता पड़ाव (चंदौली) जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के सदस्यों ने शुक्रवार को चौ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
किसान बिल के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
किसान बिल के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

जागरण संवाददाता, पड़ाव (चंदौली) : जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के सदस्यों ने शुक्रवार को चौरहट गांव में किसान बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। किसान विरोधी बिल के पर्चे का वितरण किया गया।

मंडल प्रभारी दयाराम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को पंगु और लाचार बनाना चाहती है। देश के चंद पूंजीपतियों की कठपुतली बनी सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर नाचने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष औसाफ अहमद सिद्दीकी ने कहा कि कि देश में भाजपा की गलत नीतियों से गरीब, मजदूर, किसान सभी परेशान हैं। शाहिद तौसीफ, विशुन प्रसाद सोनकर, मिनहाज सिद्दीकी, फरहाद सिद्दीकी, माया यादव, विष्णु यादव, पप्पू विश्वकर्मा, नागेंद्र पटेल, संतोष मौर्य, गोलू विश्वकर्मा, शारदा पटेल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी