आस्था के प्रतीक शिव सरोवर में गंदगी का अंबार

आस्था के प्रतीक शिव सरोवर गंदगी का अम्बार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 11:50 PM (IST)
आस्था के प्रतीक शिव सरोवर में गंदगी का अंबार
आस्था के प्रतीक शिव सरोवर में गंदगी का अंबार

जासं, सकलडीहा (चंदौली) : आस्था के प्रतीक कस्बा के शिव सरोवर में गंदगी का अंबार लगा है। लॉकडाउन में लगा प्रतिबंध हटने के बाद अब धार्मिक स्थलों के पट खुल जाएंगे। कस्बावासियों ने सरोवर की सफाई की मांग की है। लॉकडाउन पांच में सरकार ने तमाम प्रतिबंधों को हटाने के निर्देश दिए हैं। धार्मिक स्थलों के पट खुलने से आस्थावानों में हर्ष है। कस्बा के दुर्गा माता मंदिर के सामने स्थित शिव सरोवर में स्नान कर पूजा की मान्यता है, लेकिन सरोवर की हालत इन दिनों बहुत दयनीय है। पूरा सरोवर गंदगी से पटा है। ग्रामीणों ने पूर्व में कई बार सरोवर की सफाई की गुहार सक्षम अधिकारी से लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूर्व प्रधान प्रेमशंकर रस्तोगी, दिलीप गुप्त, पवन वर्मा, संजय सेठ व लालचंद सेठ की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के बाद मंदिर पर आस्थावानों का हुजूम उमड़ेगा। इसके पूर्व सरोवर की सफाई होना आवश्यक है। एडीओ पंचायत जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सरोवर की सफाई शीघ्र कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी