शमशेर ब्रिज पर लगा भीषण जमा, थमे वाहनों के पहिए

नगर में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। हर रोज जाम के झाम से आमजन कराह जा रहे हैं। नगर में यह समस्या नासूर बन गई है। सड़क के दोनों किनारे बेतरतीब तरीके से खडे़ वाहनों के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। सोमवार को शमशेर ब्रिज पर जाम से पैदल आवागमन मुश्किल हो गया। चं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 12:16 AM (IST)
शमशेर ब्रिज पर लगा भीषण जमा, थमे वाहनों के पहिए
शमशेर ब्रिज पर लगा भीषण जमा, थमे वाहनों के पहिए

जासं, चकिया (चंदौली) : नगर में जाम की समस्या के निराकरण के लिए कोई इंतजाम नहीं है। हर रोज जाम के झाम से आमजन कराह जा रहा है। नगर की यह समस्या नासूर बन गई है। सड़क के दोनों किनारे पर खड़े वाहनों के कारण यह समस्या गंभीर होती जा रही है। सोमवार को शमशेर ब्रिज पर जाम से पैदल आवागमन मुश्किल हो गया। चंद्रप्रभा रेंज कार्यालय से गांधी पार्क तक घंटों भीषण जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

नगर के कोतवाली, महाराज किला, तहसील रोड, गांधी पार्क, पुरानी सब्जी मंडी, ब्लाक व सहदुल्लापुर तिराहे के पास घंटे, दो घंटे पर जाम लग जा रहा था। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बसें भी जाम में फंस गईं। इससे बच्चे बिलबिला उठे। फुटपाथ पर जगह नहीं होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे राहगीरों के पसीने छूट गए। आटो खड़ा करने व दुकानदारों के पटरी पर कब्जा से समस्या बढ़ गई है। प्रतिबंध के बावजूद बड़े वाहन नगर में प्रवेश कर जा रहे हैं। जाम से वाहन रेंगकर चलते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी बाइक चालकों हुई। कोतवाली की 112 बाइक भी कुछ देर जाम में फंसी रही। नागरिकों ने कहा जाम लगने से परेशानी बढ़ती जा रही है। जिम्मेदार समस्या के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी