भीड़ के चलते सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां, चला जागरूकता अभियान

सतर्कता - ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिला यात्रियों को किया जागरूक - जहरखुरानों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 06:13 PM (IST)
भीड़ के चलते सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां, चला जागरूकता अभियान
भीड़ के चलते सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां, चला जागरूकता अभियान

सतर्कता

- ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिला यात्रियों को किया जागरूक

- जहरखुरानों, चोरों से सतर्क रहने की अपील, तस्करों पर निगाह जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : आगामी त्योहार पर ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए बुधवार को माई सहेली टीम ने जंक्शन पर जागरूकता अभियान चलाया। रेलवे सुरक्षा बल की महिला कर्मियों ने महिलाओं के पास जाकर अपना मोबाइल नंबर शेयर किया और उन्हें सफर में कोई भी परेशानी आने पर संबंधित नंबर पर काल करने की जानकारी दी। दुर्गापूजा पर्व के मद्देनजर स्टेशन पर हो रही भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। आरपीएफ व जीआरपी द्वारा स्टेशन पर चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं हावड़ा की तरफ जाने वाली ट्रेनों पर विशेष चौकसी रखी जा रही है। पर्व के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ होती है। लोगबाग अपने घरों को विभिन्न ट्रेनों से एक जगह से दूसरे जगह जा रहे हैं। इसके चलते प्लेटफार्म, मुसाफिर खाना, वेटिग हाल लगातार यात्रियों से भरे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं इन सबका फायदा उठाने के लिए जहरखुरान गिरोह व चोर भी सक्रिय हैं। इसके मद्देनजर जंक्शन व अत्यधिक भीड़ वाली ट्रेनों में विशेष चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ मेरी सहेली टीम अकेली सफर करने वाली महिलाओं को जागरूक करने में लगी है। साथ ही यात्रियों को जहरखुरानों व चोरों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि भीड़ को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी