खाई में गिरी स्कार्पियो, तीन घायल

कमालपुर (चंदौली) थाना के धीना मार्ग स्थित जलालपुर तिराहा के समीप रविवार की सुबह स्कार्पियो के खाई में गिरने से चालक सहित दो महिलाएं घायल हो गईं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:42 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:42 PM (IST)
खाई में गिरी स्कार्पियो, तीन घायल
खाई में गिरी स्कार्पियो, तीन घायल

जागरण संवाददाता, कमालपुर (चंदौली) : थाना के धीना मार्ग स्थित जलालपुर तिराहा के समीप रविवार की सुबह स्कार्पियो के खाई में गिरने से चालक सहित दो महिलाएं घायल हो गईं। इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। बसगांवा निवासी नेहा दुबे अपनी ननद स्नेह लता के साथ एक वर्षीय बेटे अपूर्व का इलाज कराने सुबह लगभग दो बजे सकलडीहा जा रही थीं। जलालपुर तिराहा पर गाड़ी पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे कुछ लोगों को बचाने में वाहन खाई में पलट गया। इससे नेहा 24 , स्नेहलता 26 व चालक राहुल सिंह 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वर्षीय पुत्र अपूर्व को खरोंच तक नहीं आई। थानाध्यक्ष धीना अतुल कुमार ने घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी