आटा चक्की के बेल्ट में फंसी साड़ी, महिला की मौत

आटा चक्की के बेल्ट में साड़ी फंसने से कुरथियां गांव निवासी विधवा मुन्नी देवी(45) की मौत हो गई है।वह गुरुवार की देर शाम गांव के ही अरुण कुमार सिंह के आटा चक्की पर गेहूं पिसानें गयी थी। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 05:48 PM (IST)
आटा चक्की के बेल्ट में फंसी साड़ी, महिला की मौत
आटा चक्की के बेल्ट में फंसी साड़ी, महिला की मौत

जासं, बबुरी (चंदौली) : स्थानीय थाना के कुरथियां गांव में गुरुवार की देर शाम आटा चक्की के बेल्ट में साड़ी फंसने से गांव निवासी मुन्नी देवी(45) की मौत हो गई है। वह गांव स्थित आटा चक्की में गेहूं पिसाने गई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मुन्नी देवी मेहनत मजदूरी करके किसी प्रकार परिवार का भरण पोषण करती थीं। उनके पति की मौत हो चुकी है। गुरुवार की देर शाम गेहूं की पिसाई के आटा चक्की पर गई थी। चक्की संचालक किसी कार्य में व्यस्त था यह देख महिला आटा चक्की में गेहूं डालने लगी तभी अचानक उसकी साड़ी मशीन के बेल्ट में फंस गई। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि सांसे थम गई। घटना से गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि चार नाबालिग बेटियों का भरण पोषण अब कौन करेगा। मां के शव से लिपटकर बच्चियों के बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। थानाध्यक्ष एनएन सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी