पूरे नगर को किया गया सैनिटाइज

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सोमवार को नगर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:46 PM (IST)
पूरे नगर को किया गया सैनिटाइज
पूरे नगर को किया गया सैनिटाइज

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सोमवार को नगर पालिका परिषद ने कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। खतरनाक वायरस से बचाव के लिए नगर को सैनिटाइजेशन किया गया। जीटी रोड से लेकर वार्डों में भी छिड़काव की योजना है। चेयरमैन संतोष खरवार ने नगर के कोने कोने को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर र्को चितित है। इससे सुबह कर्मियों ने सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया। नगर की दोनों पटरियों पर दवा छिड़क लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। नगर पालिका की ओर से केमिकल मुहैया कराया गया था। सपा कार्यालय से लगायत नई सट्टी तक दोनों पटरियां स्वच्छ करने के साथ दवा का छिड़काव हुआ। जिन आंतरिक मार्गों पर दमकल वाहन जा सकेगा, जल्द ही वहां भी दवा का छिड़काव कराया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर में कोरोना की रोकथाम को लगातार प्रयास किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान है। नगर के व्यापक सैनिटाइजेशन के लिए अग्निशमन विभाग की मदद ली गई है।

chat bot
आपका साथी