रन फार गंगा का आयोजन कल, मिलेगा पुरस्कार

टांडा कला (चंदौली) बलुआ स्थित गंगा घाट से 24 अक्टूबर को फ्रेश वाटर डाल्फिन दिवस पर जिला गंगा समिति की ओर से जलीय जीवों के संरक्षण के लिए सुबह 7.30 बजे से 5 किलोमीटर तक रन फार गंगा का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:31 PM (IST)
रन फार गंगा का आयोजन कल, मिलेगा पुरस्कार
रन फार गंगा का आयोजन कल, मिलेगा पुरस्कार

जागरण संवाददाता, टांडा कला (चंदौली) : बलुआ स्थित गंगा घाट से 24 अक्टूबर को ''फ्रेश वाटर डाल्फिन दिवस'' पर जिला गंगा समिति की ओर से जलीय जीवों के संरक्षण के लिए सुबह 7.30 बजे से 5 किलोमीटर तक रन फार गंगा का आयोजन किया जाएगा। वन रेंज अधिकारी खलीक अहमद ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के समस्त गंगा प्रहरी,गंगादूत,गंगामित्र,स्वयं सेवी संस्थाओं,रोटरी क्लब,लायन्स क्लब,निषाद समाज के लोग व विद्यालय के बच्चे भाग लेंगे। वहीं जिला गंगा समिति के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी व सचिव प्रभागीय वनाधिकारी काशी वन्य जीव प्रभाग को भी आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा। गंगा रन बलुआ घाट पुल के समीप से आरंभ होकर मां खंडवारी देवी इंटर कालेज तक पहुंचने के बाद पुन: स्टार्टिंग प्वाइंट पर समाप्त होगी।

chat bot
आपका साथी