रेल दुर्घटना रोकने के लिए आरपीएफ ने लोगों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता पीडीडीयू नगर (चंदौली) रेल दुर्घटनाओं को रोकने और रेल संपत्ति की र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:26 PM (IST)
रेल दुर्घटना रोकने के लिए आरपीएफ ने लोगों को किया जागरूक
रेल दुर्घटना रोकने के लिए आरपीएफ ने लोगों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : रेल दुर्घटनाओं को रोकने और रेल संपत्ति की रक्षा के लिए आरपीएफ ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान रेल लाइन किनारे बसे गांवों में अभियान चला। जवानों ने टोल फ्री नंबर 139 नंबर के बाबत जानकारी दी। अराजकतत्वों के दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की। जवानों ने रेल संपत्ति को नुकसान न करने की हिदायत दी।

रेल लाइन के किनारे बसे गांवों के पास से गुजरते समय ट्रेनें धीमी गति से चलती हैं। ऐसे में अराजक तत्व के लोग ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर देते हैं, ट्रेनों के गेट के पास बैठे यात्रियों का मोबाइल छीन लेने सहित अन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसके अलावा मालगाड़ी रुकती है तो कोयला या अन्य सामान गेट तोड़कर निकाल लेते हैं। इस कारण रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचता है। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा की ओर से टीम गठित कर वाराणसी व पीडीडीयू जंक्शन के मध्य रेल लाइन किनारे बसे गांवों में जागरूकता चलाया जा रहा है। आरपीएफ पोस्ट पीडीडीयू की महिला अवर निरीक्षक अर्चना कुमारी मीना, सहायक उपनिरीक्षक मंगल तिवारी, शमशेर बहादुर सिंह,प्रधान आरक्षी विनोद कुमार सिंह ने अभियान चलाया।

chat bot
आपका साथी