कड़ी धूप से सड़कें सूनीं, घरों में हो जा रहे कैद

झुलसा देने वाली धूप परेशान करने लगी है। गर्म हवा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:48 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:48 PM (IST)
कड़ी धूप से सड़कें सूनीं, घरों में हो जा रहे कैद
कड़ी धूप से सड़कें सूनीं, घरों में हो जा रहे कैद

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली) : झुलसा देने वाली धूप परेशान करने लगी है। गर्म हवा के थपेड़े हलक सुखा दे रहे। शुक्रवार की दोपहर कड़ी धूप व भीषण गर्मी से नगर की ज्यादातर सड़कें सूनीं रहीं। धूप में निकलने की बजाए लोग दुकानों और घरों में दुबके रहे। अप्रैल की शुरुआत से ऐसी गर्मी पड़ रही है। इन दिनों स्थिति यह कि सुबह 9 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। दोपहर होते होते तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। राहगीर छांव की तलाश में इधर उधर भटक रहे। वहीं लोग धूप से बचने के लिए छाता, गमछा लेकर चल रहे तो महिलाएं व किशोरियां स्टॉल व गमछे से मुंह बांधकर चल रहीं। नगर में जगह जगह लगे पेय पदार्थों की दुकानों पर भी लोगों की खासी भीड़ उमड़ने लगी है। गर्मी से सबसे अधिक परेशान बच्चे व बुजुर्ग हैं। घरों में लोग पंखा, कूलर, एसी का सहारा ले रहे।

chat bot
आपका साथी