गंगा के जलस्तर में वृद्धि, तटवर्तीय गांवों में दहशत

टांडाकला (चंदौली) लगातार हो रही बारिश ने गंगा के जलस्तर में वृद्धि कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:50 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:50 PM (IST)
गंगा के जलस्तर में वृद्धि, तटवर्तीय गांवों में दहशत
गंगा के जलस्तर में वृद्धि, तटवर्तीय गांवों में दहशत

जागरण संवाददाता, टांडाकला (चंदौली) : लगातार हो रही बारिश ने गंगा के जलस्तर में वृद्धि कर दी है। इससे तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई। ग्रामीणों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। ग्रामीण दहशत में हैं कि बाढ़ आई तो उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। गंगा के तटवर्ती गांव भुपौली,डेरवा,महड़ौरा, कांवर, पकड़ी,महुअरिया, विशुपुर , महुआरी खास , सराय , बलुआ , डेरवाकला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, पुराबिजयी , पुरागणेन, चकरा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर,सरौली,तीरगावा, हसनपुर,बड़गांवा,नादी निधौरा , सहेपुर आदि गांवों में बोई गई सब्जी व हरे चारा के खेत डूबने के कगार पर पहुंच गए हैं।

एक सप्ताह पूर्व तक गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जलस्तर में वृद्धि कर दी है। चहुंओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। अचानक बढ़ रहे जलस्तर को लेकर तटवर्तीय गांवों के किसान बेचैन हैं। खेतों में खड़ी फसल के बर्बाद होने का खतरा तो सता ही रहा, कच्चे मकानों के जमींदोज होने से गृहस्थी भी नष्ट होने की आशंका बढ़ गई है। पानी से घिरने के कारण ग्रामीणों केा आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ से निबटने के लिए तैयारी की गई है।

chat bot
आपका साथी