जिले में बने उत्पाद का 15 देशों में निर्यात करने पर इनाम

जागरण संवाददाता चंदौली रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के युवा उद्यमी आयुष अग्रवाल जिले में निर्मित जंबो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:50 PM (IST)
जिले में बने उत्पाद का 15 देशों में निर्यात करने पर इनाम
जिले में बने उत्पाद का 15 देशों में निर्यात करने पर इनाम

जागरण संवाददाता, चंदौली : रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के युवा उद्यमी आयुष अग्रवाल जिले में निर्मित जंबो बैग, वोवन सैक (प्लास्टिक दाना), बीओपीपी समेत अन्य उत्पादों का निर्यात यूरोपीय व अमेरिकी देशों में कर रहे हैं। कोरोना काल में भी इसकी डिमांड कम नहीं हुई। ऐसे में प्रदेश सरकार ने उन्हें स्टेट एक्सपोर्ट अवार्ड का प्रथम पुरस्कार देने की घोषणा की है।

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। यहां से तैयार माल विदेश भेजा जाता है। आयुष अग्रवाल की फेज एक में फैक्ट्री है। यहां प्लास्टिक दाना, बड़े आकार के जंबो बैग आदि तैयार होते हैं। इसकी डिमांड खासतौर से यूरोपीय व अमेरिकी देशों में है। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले फैक्ट्री लगाई थी। फिलहाल फ्रांस, बेल्जियम, इंग्लैंड, पुर्तगाल, मोंजाबिक, स्पेन, कुवैत, कतर और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के कई देशों में माल निर्यात होता है। सालाना करीब 50 करोड़ रुपये तक का टर्नओवर है।

उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा का कहना रहा कि सरकार ने प्रथम पुरस्कार के लिए जिले के उद्यमी का चयन किया गया। इससे उद्यमियों में उम्मीद जगी है। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद, एक उत्पाद के तहत उद्यमियों को औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए बैंकों से ऋण दिलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी