कार्यकर्ताओं को सौपी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता चंदौली भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:26 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:26 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को सौपी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी
कार्यकर्ताओं को सौपी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, चंदौली : भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार सभी वर्गों के हित में योजना संचालित कर रही है। इसका लाभ लोगों को मिलना चाहिए। बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है। इसकी वजह से उन्हें भटकना पड़ता है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। साथ ही केंद्र सरकार की सात साल की उपलब्धियां भी बताएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो रहा है। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, राणा प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह, अनिल तिवारी, शशिशंकर सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, शिवराज सिंह उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी